सचल मन वैज्ञानिक ध्यान की विधियां (समध्यावि) आस्तिक , सगुण , साकार , द्वैत उपासक हेतु यह विधि पूर्ण वैज्ञानिक है जिसमें आपकी एकाग्रता , शारीरिक क्षमता क्षमता , इंद्रियो की तीव्रता , आपकी सोंच और विचार , मनोविज्ञान और विश्वास की नींव सहायक होती है। आपकी सकारात्मक सोंच परिणाम का समय कम करती है। विधि: पहले सामान्य तैयारी करे एक छोटे स्टूल पर या स्वच्छ जमीन पर अपने इष्ट देव को स्थापित करे। सामने बीचोबीच एक दीपक देशी घी का जलाकर रख दे। यह सब तब करे जब वातावरण शांत हो। सब सो चुके हो। रात 10 बजे या और बाद। शोर गुल न हो सन्नाटा हो। यह सब पहली बार के लिए है। आपको जो देव अच्छा लगें उसका मन्त्र जो प्रिय लगे। उसे एक कागज पर सुंदर तरीके से लिखकर रोली इत्यादि से पूजाकर पूड़ी बनाकर प्रभु के चित्र के सामने रख दे। प्रभु को पूजन करे अपने टीका लगा ले। बेहतर है आप बाई तरफ पत्नी को भी बैठाल कर उसके मनपसन्द मन्त्र देव का मन्त्र लिखकर रखवा दे। पत्नी को जबरदस्ती न करे। जो उनको पसन्द हो वो ही मन्त्र उनका। अब दोनों लोग कुछ दूर बैठ जाये। हा आसन ऊनी ही हो। कम्बल इत्यादि जो साफ ह...